साल भर में तकरीबन 8 फिल्में कर भोजपुरी मेकर्स की पसंद बन चुकी भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री जोया खान अब भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के साथ बतौर लीड अभिनेत्री फ़िल्म करना चाहती हैं। ये ख्वाहिश उन्होंने मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म ‘एगो राधा – एगो मीरा’ के मुहूर्त के दौरान जाहिर की। आपको बता दें जोया खान ने अभी हाल ही में लखनऊ में दिनेशलाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह स्टारर भोजपुरी फ़िल्म ‘जान लेबू का’ की शूटिंग पूरी कर लौटी हैं।
जोया सपना खेसारीलाल यादव के साथ सोलो हीरोइन के रूप में काम करने का है। हालांकि वे खेसारीलाल यादव के साथ फ़िल्म बाप जी कर चुकी हैं, जिसमें ऋतु सिंह लीड एक्ट्रेस थीं। लेकिन अब वे खेसारीलाल यादव के साथ रुपहले पर्दे पर रोमांस करना चाहती हैं। इस वजह से वे हर जगह उनके तारीफों की पुल बांधती नज़र आ जाती है। अभी उन्होंने कहा कि खेसारीलाल यादव एक अभिनेता के अलावा बेहद अच्छे इंसान भी हैं। उनके साथ काम करना बेहद पसंद है। उनकी आवाज की दीवानी हूं।
गौरतलब है कि फ़िल्म ‘एगो राधा – एगो मीरा’ की शूटिंग 14 फरवरी से हाजीपुर के लालगंज में शुरू होने वाली है। इसके निर्देशक शिबू दा हैं। इसके अलावा जोया, निर्देशक चुनमुन पंडित की भी एक फ़िल्म की शूटिंग बिहार के कैमूर जिले में करेंगी। इतना ही नहीं जोया के पास अभी 6 और फिल्में हैं, जिसकी शूटिंग वो जल्द शुरू करने वाली हैं।