पटना :- महामहिम राज्यपाल श्री फागू चौहान ने पूर्व विधायक एवं पूर्व विधान पार्षद नन्द किशोर राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० नन्द किशोर राम एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य, साहस एवं सम्बल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
