मुंबई : सिंगर सोनिया उपाध्याय बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही उनकी विशेषता यह है कि वह कई भाषाओं में गीत बखूबी गा लेती है। हिंदी के अलावा मराठी और भोजपुरी लैंग्वेज में भी वह गाती हैं।
उन्होंने 2007 में सारेगामा लिटिल चैंप्स में भाग लिया था। 2008 में अन्नु कपूर के शो अंताक्षरी द ग्रेट चैलेंज में हिस्सा लिया।
ऐंड टीवी के सबसे लोकप्रिय शो भाभी जी घर पर हैं के लिए उन्होंने प्लेबैक वॉयस ओवर किया है।
आधिकारिक तौर पर सोनिया उपाध्याय को “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” से भी सम्मानित किया जा चुका है।
पृथ्वी पर सबसे बड़े सिनेमाई म्यूज़िक बैंड के लिए सोनिया उपाध्याय को यह खिताब दिया गया था। संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के साथ उन्होंने बहुत ही फेमस वेब सीरीज़ द फर्गोटेन आर्मी के लिए लाइव परफॉर्म किया था। और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था।
सोनिया उपाध्याय की आने वाली मराठी फिल्म “जिद्दारी” है जिस में उन्होंने प्लेबैक किया है। वह पूरी दुनिया में अपने शोज करती रहती हैं। कई गानों की रिकॉर्डिंग भी उन्होंने की है।
मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली सोनिया उपाध्याय ने अपनी मां से ही संगीत और गायकी की बुनियादी तालीम हासिल की और आज इस मुकाम पर पहुंच सकी हैं