पटना- पटना सचिवालय से एक बड़ी खबर आरही है कि एक सचिवालय कर्मी की अचानक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कर्मी बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग का कर्मी धर्मेंद्र सिंह ड्यूटी पर सचिवालय स्थित अपने दफ्तर आया। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और बाथरूम में ही उसकी मौत हो गई। खबर के बाद पूरे सचिवालय में कोहराम मच गया है। बड़ी संख्या में सचिवालय कर्मी वहां पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि उसकी तबीयत पहले से खराब चल रही थी। आज वे अपने दफ्तर पहुंचे और बाथरूम गए वहीं उनकी मौत हो गई।