राॅंची– झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी कला, संस्कृति एवं फिल्म विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन भानु प्रताप बड़ाईक ने झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व मंत्री डाॅ0 रामेश्वर उराॅंव एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता व मंत्री आलमगीर आलम से शिष्टाचार मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रामेश्वर उराॅंव ने कहा कि पार्टी ने आपके प्रति जो भरोसा जताया है, उसपर आपको खरा उतरना है तथा संगठन को जमीन स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम करना है तथा अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी कला, संस्कृति एवं फिल्म में सुनिश्चित करनी है।
बड़ाईक ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मेरा हरसंभव प्रयास होगा कि प्रदेश कांग्रेस का कला, संस्कृति एवं फिल्म विभाग राज्य में एक अलग पहचान बनाईगी। साथ हीं साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छुपे कला को निखारने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक गतिशीलता प्रदान करने के उद्देश्य कला, संस्कृति एवं फिल्म विभाग काम करेगी। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के छुपे हुए कलाकारों में कांग्रेस पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।
कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बधाई देते हुए कहा कि राज्य में कला एवं संस्कृति असंगठित है, जिसे आपको प्रदेश कांग्रेस कला संस्कृति विभाग में संगठित करना है, जो एक बहुत बड़ा लक्ष्य है। आशा है कि आप कांग्रेस नेतृत्व की उम्मीदों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
बड़ाईक ने कहा कि मुझपर विश्वास जताने के लिए मैं आपको तहे दिल से धन्यवाद देता हूॅं तथा यह भरोसा दिलाता हॅूं कि राज्य में प्रदेश कांग्रेस का कला संस्कृति विभाग एक अमिट छाप छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कला, संस्कृति एवं फिल्म की दुनिया के कलाकारों को उनके मुकाम तक पहुंचाने के लिए विभाग हर स्तर पर संघर्षरत रहेगा।