रांची : आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के झारखंड इस्ट के प्रभारी जरिता लैफ्तलौंग व झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज खूंटी जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के मुरहू में बने कार्यालय का उद्घाटन विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर खूंटी जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के चैप्टर अध्यक्ष अनिल बड़ाईक सहित अन्य जिला पदाधिकारी मौजूद थे।
ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के झारखंड इस्ट के प्रभारी जरिता लैफ्तलौंग ने कहा कि खूंटी में प्रोफेशनल कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन होना बहुत ही हर्ष का विषय है। प्रोफेशनल कांग्रेस का सभी जिलों में विस्तार एवं मजबूती से हीं हमसबों को पहचान मिलेगी। आज प्रोफेशनल कांग्रेस बुद्धिजीवि लोगों को जोड़ते हुए जनसेवा का कार्य कर जनता में विश्वास जगा रही है और इस विश्वास को हमेशा कायम रखने की जरूरत है।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि खूंटी मुरहू बहुत प्राचीन एवं ऐतिहासिक जगह है। यहां देश आजादी के समय कई प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेताओं का आगमन हुआ था। यह क्षेत्र राय बहादूर लक्ष्मी साहब का है। ऐसी जगहों पर प्रोफेशनल कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करना बहुत ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रोफेशनल कांग्रेस को मजबूती दिलाना है। इसके लिए पूरी रूप-रेखा तैयार कर लिया गया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लखनऊ से आए हुए इंडस्ट्रियलिस्ट निशांत जयसवाल, जिला अध्यक्ष राम कृष्ण चौधरी, रांची चैप्टर जिलाध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, पवन कुमार कश्यप, प्रदीप देवघरिया , रोहन बाखला, रवि मिश्रा, बसन्त सुरीन, बिपिन, लखन साव, पेलू मुंडा, अनिल बड़ाइक, नईमुद्दीन खान, नरेश तिर्की, सुनील महतो, विल्सन टोप्पो, अमरजीत सिंह राजीव चैरसिया, सूरज झा, राहुल रे, आयुष अग्रवाल, विकी गोप ,पुनीत कुमार, गौरव आनंद, आदि मौजूद थे।