सारण- शिक्षा मंत्री के विवादित बयान के विरोध का असर रविवार को सारण के मशरक में देखने को मिला। मशरक के महावीर चौंक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के लोगों ने पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया।
बता दें कि बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर की ओर से रामचरितमानस पर दिए गए विवादित टिप्पणी के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा मंत्री को कालिख पोतते हुए पुतला दहन किया। प्रतीकात्मक पुतला पर कालिख पोतते हुए पुतला दहन के दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बिहार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर चंद्रशेखर के बयान पर कड़ा आपत्ति जताया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय,भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री रविरंजन सिंह मंटू, सोनौली पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार,भाजपा महासचिव श्याम बिहारी सिंह, अतुल पाण्डेय,बजरंग दल के नंदन बाबा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने शिक्षामंत्री के पुतला के साथ महाराणा प्रताप चौंक से महावीर चौंक तक भ्रमण करते हुए महावीर चौंक पर पुतला पर आग के हवाले कर दिया। भ्रमण के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के पुतले पर कालिख पोतते रहे।भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि बिहार के भ्रष्ट शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस के बारे में जिस तरह से गलत बयानबाजी किया गया है। यह कहीं से भी काबिले तारीफ़ नही है। मंत्री के बयानों का विरोध करते हुए पुतला पर कालिख पोतते के साथ पुतला दहन किया गया।