भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह ने एक बार फिर मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, म्यूज़िक कम्पनी वेव म्यूज़िक पर रिलीज़ उनका ब्लॉकबस्टर धमाकेदार धोबी गीत “भउजी तोहरे भरोसे” 30 लाख लोगों का प्यार मिला है यानि इस गाने ने यूटयूब पर तीन मिलियन से ज़्यादा व्यूज क्रॉस कर लिया है। समर सिंह और कविता यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ इस सुपर हिट लोकगीत खूब देखा और पसंद क़िया जा रहा है। समर सिंह के इस लोकगीत ने यूटयूब पर तहलका मचा दिया है।
समर सिंह के इस धोबी गीत “भउजी तोहरे भरोसे” के खूबसूरत गीत को लिखा है आलोक यादव ने जबकि इस की प्यारी सी धुन बनाई है एडीआर आनंद ने। वीडियो डायरेक्टर संदीप राज हैं। इसके डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी संतोष यादव और एडिटर पप्पू वर्मा हैं जबकि कैमरा ब्रजेश यादव ने हैंडल किया है।
धोबी गीत के इस वीडियो में समर सिंह का लूक बड़ा आकर्षक है। उन्होंने इस गीत में अपनी आवाज़ और अपने अंदाज़ दोनों का एक अलग ही रंग दिखाया है और लोग इसीलिए इस के वीडियो को बेतहाशा देख रहे हैं।
गौरतलब है कि इंडिया टॉप आर्टिस्ट की लिस्ट में समर सिंह का नाम विशेष रूप से दर्ज किया गया है। समर सिंह अपने फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों के प्यार आशिर्वाद को ही अपनी कामयाबी और अपनी लोकप्रियता का श्रेय देते हैं। समर सिंह ने अपनी मेहनत, प्रतिभा से इस मुकाम पर पहुंचकर टॉप आर्टिस्ट की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है।
आपको बता दें कि समर सिंह ने धोबी गीतों को गा गा कर एक नई जान दे दी है। और समर सिंह ने धोबी गीतों की परम्परा को और भी आगे बढ़ाया है, इसे एक नया ट्रेंड दिया है जिसका क्रेडिट समर सिंह को जाता है।
समर सिंह ने अपने इस गीत को एक मिलियन लोगों का प्यार मिलने पर अपने फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है। उनका कहना है कि ऐसे ही आप लोग हमें और हमारे गानों को आशीर्वाद प्यार देते रहें और हम और भी अच्छे गाने आप लोगों के लिए लाएंगे।